राहुल गांधी ने थाने में अमित शाह की तस्वीर देख पूछा- क्या वही आपके प्रभारी हैं?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पेलेट गन फायरिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली के एक पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। इस दौरान का एक वीडियो कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने साझा किया है। वीडियो में राहुल गांधी थाने की दीवार पर गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर देखते हैं और पुलिसकर्मियों से सवाल करते हैं, 'क्या अमित शाह जी आपके इन-चार्ज हैं? क्या विभाग वही संभालते हैं? अगर ऐसा है, तो फिर उनकी फोटो यहां क्यों लगी हुई है?'