राहुल गांधी के विदेश नीति वाले बयान और मेलोनी पर की गई टिप्पणी से मचा बवाल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि सिर्फ गले मिलना ही कूटनीति है। अपनी बात को साबित करने के लिए उन्होंने पार्टी के साथी संदीप दीक्षित को गले लगाकर तंज कसा। इसके बाद संदीप दीक्षित ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर एक टिप्पणी की, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। बीजेपी की नेता बांसुरी स्वराज ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे संस्कारहीन, अश्लील और अभद्र बयान करार दिया है।