राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मानहानि केस रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने विनायक दामोदर सावरकर को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध चल रही आपराधिक मानहानि की कार्यवाही और मजिस्ट्रेट द्वारा जारी समन को खारिज कर दिया है। इस शिकायत में राहुल गांधी पर सार्वजनिक रूप से अशांति फैलाने और शत्रुता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया था। राहुल गांधी ने दावा किया था कि सावरकर को ब्रिटिश शासन से पेंशन प्राप्त होती थी।