राहुल गांधी की 'स्टूडेंट, इडियट और अंधभक्त' वाली टिप्पणी पर संसद में बवाल, राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक महिला का उदाहरण देते हुए छात्रों को 'स्टूडेंट्स, इडियट्स और अंधभक्त' कहे जाने वाली बात का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उस महिला ने अहंकारी लोगों को 'इडियट्स' करार दिया था। राहुल के इस बयान के बाद सदन में काफी शोर-शराबा हुआ। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस टिप्पणी को असंसदीय बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।