राहुल गांधी की सलाहकार बनने पर कंगना रनौत ने दी यह प्रतिक्रिया
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत से जब यह पूछा गया कि अगर उन्हें एक दिन के लिए राहुल गांधी का सलाहकार बनने का मौका मिले, तो वह क्या सलाह देंगी, इस पर उन्होंने कहा, "मैं ऐसे छात्र को ही रिजेक्ट कर देती हूं।" उन्होंने आगे कहा कि उनके लिए राहुल गांधी का पोर्टफोलियो ही खारिज है और उनकी सलाहकार बनने में उनकी कोई रुचि नहीं है। कंगना ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के साथ पहले से ही एक सक्षम टीम मौजूद है, जो उन्हें बेहतर सलाह दे सकती है।