राहुल गांधी की मेलोनी पर टिप्पणी पर नड्डा का तंज, कांग्रेस के लिए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर की गई टिप्पणी पर निशाना साधा है। नड्डा ने कहा कि विपक्ष के ऐसे नेता को देखना बाकी था। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के लिए इससे ज्यादा दुख की बात और क्या हो सकती है कि उन्हें राहुल गांधी को अपना नेता स्वीकार करना पड़ रहा है।