केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अभद्र, अपमानजनक और अलोकतांत्रिक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे देश और लोकतंत्र के लिए हानिकारक बताया। रिजिजू ने आगे कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने एंटी पेपर लीक बिल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करने के बजाय केवल राजनीति करने का काम किया है।