राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन अब गुजरात में, 72 वर्षों में पहली बार दिल्ली से बाहर होगा कार्यक्रम
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन पहली बार गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में होने जा रहा है। साल 1954 में इन पुरस्कारों की शुरुआत से लेकर अब तक यह आयोजन लगातार दिल्ली के विज्ञान भवन में ही होता आया है। इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी। समारोह में 'आर्टिकल 370' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के खिताब के लिए चुना गया है।