राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने मोजतबा खामेनेई के साथ की चर्चा: ईरानी मीडिया
ईरान के सरकारी न्यूज़ चैनल 'प्रेस टीवी' ने रविवार को जानकारी दी कि राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई से भेंट की है। इस मुलाकात के दौरान आम लोगों की बुनियादी जरूरतों, युद्ध के वर्तमान हालातों और भविष्य की रणनीति पर बातचीत हुई। इसके अलावा, सैन्य गतिविधियों, संसाधनों के आवंटन, विदेशी मुद्रा व ऊर्जा खर्चों के प्रबंधन और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक रिश्तों पर भी चर्चा की गई।