रायबरेली की बदहाल सड़कों पर राहुल गांधी ने DM से मांगा स्पष्टीकरण
बुधवार को रायबरेली में आयोजित 'दिशा' की बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मामला उठाया। उन्होंने जिलाधिकारी के सामने गड्ढों से भरी सड़कों की तस्वीरें पेश कीं और उनसे इस दुर्दशा पर जवाब तलब किया। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी रायबरेली के विकास में रुचि नहीं रखते, बल्कि वे केवल सुर्खियां बटोरने के लिए यहां आते हैं।