रायपुर: गर्लफ्रेंड को रोकने के लिए कार की छत पर चढ़ा युवक, कुचलने से हुई मौत
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक युवक अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए उसके दोस्त की कार की छत पर जा चढ़ा। कार चला रहे व्यक्ति ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा दिया। करीब 200 मीटर तक घिसटने के बाद युवक नीचे गिर गया, जिसके बाद कार उसे कुचलते हुए निकल गई। इस हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।