'राम-लीला' वर्कशॉप के दौरान दीपिका पादुकोण ने बेझिझक दी थीं गालियां: जयती भाटिया
ऐक्टिंग कोच जयती भाटिया ने खुलासा किया कि 'राम-लीला' फिल्म की तैयारी के वक्त उन्हें दीपिका पादुकोण को अभिनय में पूरी तरह सहज बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। जयती के अनुसार, उन्होंने एक अभ्यास के दौरान दीपिका से बालकनी में खड़े होकर जोर-जोर से गालियां देने के लिए कहा। दीपिका ने बिना किसी हिचकिचाहट के इतनी सारी गालियां दीं कि उन्हें सुनकर जयती खुद दंग रह गईं।