राम मंदिर में चोरी पर सपा का हमला, चंपत राय को क्लीन चिट मिलने पर उठाए सवाल
राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने के बाद सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही इन्हें बचाने की कोशिश करे, लेकिन यह प्रभु श्रीराम के दरबार में हुई चोरी का मामला है। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषी लोग बच नहीं पाएंगे और सही समय आने पर उन्हें दंड जरूर मिलेगा।