राम मंदिर दान चोरी: मुख्य आरोपी अविनाश ने किया खुलासा, 14 कोसी मार्ग पर होता था पैसों का बँटवारा

अयोध्या में राम मंदिर को मिले दान की चोरी के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अविनाश ने पुलिस रिमांड के दौरान कई अहम जानकारियां दी हैं। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि लूटी गई रकम को 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर आपस में बांटा जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अविनाश ने पुलिस को वह विशेष स्थान भी दिखाया है, जहां घटना के बाद सभी आरोपी पैसे बांटने के लिए जुटते थे।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
राम मंदिर दान चोरी: मुख्य आरोपी अविनाश ने किया खुलासा, 14 कोसी मार्ग पर होता था पैसों का बँटवारा | ShortKT