राम मंदिर दान चोरी मामले में संतों का हाथ नहीं: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की चोरी की जांच के दौरान किसी भी साधु-संत की भूमिका सामने नहीं आई है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, 'जो लोग पहले राम भक्तों पर गोलियां चलवाते थे और भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण के अस्तित्व को ही नकारते थे, वे आज आस्था के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।'