राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन को मिली कमान
श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की हालिया बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे को मंजूरी दे दी गई है। अब ट्रस्ट की नई जिम्मेदारी कृष्ण मोहन को दी गई है। बता दें कि राम मंदिर में दान की चोरी से जुड़े मामले में एसआईटी द्वारा 8 लोगों की गिरफ्तारी के बाद चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।