राम मंदिर ट्रस्ट को 6 साल में कितना दान और चढ़ावा मिला? सामने आया पूरा ब्योरा
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, साल 2020 में ट्रस्ट बनने के बाद से अब तक निधि समर्पण और कॉर्पस दान के जरिए कुल ₹3264 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है, जिसमें से ₹2370 करोड़ का इस्तेमाल निर्माण कार्य और पूंजीगत खर्चों के लिए किया गया है। ट्रस्ट ने यह भी जानकारी दी है कि शुरुआत से लेकर 31 मार्च 2026 तक उन्हें ₹582 करोड़ का चढ़ावा प्राप्त हुआ है और इसके अलावा 2926 भेंट भी मिली हैं।