राम मंदिर ट्रस्ट के पांच साल के वित्तीय रिकॉर्ड की जांच करेगी SIT
अयोध्या राम मंदिर में दान में चोरी और पैसों के हेरफेर के आरोपों की जांच के लिए बनी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) अब मंदिर ट्रस्ट के बीते पांच वर्षों के सभी फंड और लेन-देन का बारीकी से ऑडिट करेगी। बुधवार को एसआईटी की जांच की समय सीमा को दो सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। अब एसआईटी अपनी अंतिम रिपोर्ट 15 जुलाई को सरकार के सामने पेश करेगी।