राम मंदिर चंदा चोरी: 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ी
राम मंदिर चंदा चोरी के मामले की संवेदनशीलता और एसआईटी द्वारा की जा रही जांच को देखते हुए, सभी 8 आरोपियों को मिली न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। खबरों के अनुसार, कोर्ट ने अब इन आरोपियों को 27 जुलाई को दोबारा पेश करने का आदेश दिया है। एसआईटी की जांच में यह बात सामने आई है कि 40 दिनों के भीतर कुल 70 बार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया।