राम मंदिर चंदा चोरी: ₹2000 से शुरू कर ₹3 लाख तक की हेराफेरी, पूछताछ में फूट-फूटकर रोए आरोपी
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए जमा चंदे में हेराफेरी के मामले में पुलिस हिरासत में मौजूद तीन आरोपियों—करुणेश पांडेय, लवकुश तिवारी और अनुकल्प मिश्रा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। खबरों के मुताबिक, अविनाश शुक्ला और करुणेश समेत अन्य आरोपियों ने शुरुआत में रोजाना ₹2,000 की चोरी की थी, जो बाद में बढ़कर ₹3 लाख प्रतिदिन तक पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान ये आरोपी लगातार रो रहे हैं।