राम निवास मंदिर हड़पने के लिए फर्जी कागजात का इस्तेमाल करने का चंपत राय पर इल्जाम
अयोध्या स्थित राम निवास मंदिर के मुख्य पंच हरिशंकर सफारीवाला ने राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और उनके साथियों पर जाली दस्तावेजों के जरिए मंदिर पर कब्जा करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि मंदिर के चढ़ावे का कोई हिसाब नहीं है और इसमें करोड़ों रुपयों की हेराफेरी की गई है। इस मामले पर चंपत राय या मंदिर ट्रस्ट की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।