रामायण की इस को-ऐक्ट्रेस को सीता के रोल के लिए साई पल्लवी से बेहतर क्यों मान रहे हैं फैंस?
'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के साथ एक दृश्य में दिखीं एक सह-कलाकार को सोशल मीडिया पर लोग सीता की भूमिका के लिए साई से ज्यादा उपयुक्त बता रहे हैं। यह अभिनेत्री 'पंड्या स्टोर' फेम सुरभि दास हैं। असमिया मूल की सुरभि इस फिल्म में सीता की बहन और शत्रुघ्न की पत्नी श्रुतकीर्ति का किरदार निभाती नजर आएंगी।