रात 1 बजे चाय के लिए 7 साल के बच्चे ने बुक की रैपिडो, वीडियो चर्चा में
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक सात साल का बच्चा देर रात 1 बजे चाय मंगवाने के लिए रैपिडो बाइक बुक करता नजर आ रहा है। जब राइडर ने बच्चे से उसके पिता को फोन पर बात कराने के लिए कहा, तो बच्चे ने जवाब दिया कि पापा सो रहे हैं। वीडियो के अनुसार, राइडर ने अंत में यह बुकिंग रद्द कर दी।