रात के खाने के बाद किन आदतों को अपनाना है जरूरी?

झारखंड के पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर अनुज कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सलाह दी है कि रात के खाने के तुरंत बाद लेटना नहीं चाहिए। उनके अनुसार, भोजन के बाद 10 से 15 मिनट तक टहलना सेहत के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा, खाना खाने के तुरंत बाद बहुत सारा पानी पीने से बचें, रात का भोजन हल्का रखें और मीठा खाने की इच्छा पर लगाम लगाएं। डॉक्टर का मानना है कि इन आदतों को अपनाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, वजन नियंत्रित रहता है और ब्लड शुगर का स्तर भी सही बना रहता है।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
रात के खाने के बाद किन आदतों को अपनाना है जरूरी? | ShortKT