राजौरी और पुंछ में भारी बारिश का कहर; 11 लोगों की जान गई, कई लापता
जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी सीमावर्ती जिलों में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राजौरी में बाढ़ के तेज बहाव में दर्जनों गाड़ियां बह गईं और कई घर व सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रभावित इलाकों में विभिन्न एजेंसियों की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है।