राजीव मंत्री होंगे ऐक्सिस बैंक के नए सीएफओ, 28 सितंबर से संभालेंगे पद
ऐक्सिस बैंक ने राजीव मंत्री को अपना नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया है। वर्तमान में, वह बंधन बैंक में एग्ज़ीक्यूटिव प्रेसिडेंट और सीएफओ के तौर पर कार्यरत हैं। मंत्री 28 सितंबर से अपना नया कार्यभार संभाल लेंगे। उल्लेखनीय है कि बैंक के पूर्व सीएफओ पुनीत शर्मा ने पिछले महीने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके पीछे उन्होंने अपने करियर के अगले पड़ाव पर आगे बढ़ने का कारण बताया था।