राजस्थान: हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी के बावजूद 10वीं बार घर पर डिलीवरी की जिद पर अड़ी रही महिला

राजस्थान के खैरथल-तिजारा में 9 बच्चों की मां ने सोमवार को अपने 10वें बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, 39-वर्षीय महिला का ब्लड प्रेशर जांच के दौरान हाई-रिस्क श्रेणी में पाया गया था। इसके बावजूद, महिला अस्पताल में भर्ती होने से इनकार करती रही और तर्क दिया कि उसे घर संभालना है। डॉक्टरों ने बताया कि काफी मशक्कत और समझाने के बाद महिला एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई, जहां उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
राजस्थान: हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी के बावजूद 10वीं बार घर पर डिलीवरी की जिद पर अड़ी रही महिला | ShortKT