राजस्थान हाईकोर्ट के लिए नया नाम: जस्टिस शर्मा के विरोध के बाद कॉलेजियम ने बदला फैसला
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा के खिलाफ उठ रहे विरोध के मद्देनजर एक नया प्रस्ताव रखा है। अब कॉलेजियम ने उनकी जगह छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज संजय अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। जस्टिस शर्मा पर अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। फिलहाल, वह 5 सितंबर तक छुट्टी पर हैं और 26 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।