राजस्थान: सिरोही के सरुपगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की जान गई

राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित सरुपगंज रेलवे स्टेशन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

by shortkt.com
8 घंटे पहले
राजस्थान: सिरोही के सरुपगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की जान गई | ShortKT