राजस्थान: ससुराल में युवक ने खुद को आग लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में प्रताड़ना का जिक्र
राजस्थान के बूंदी में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक व्यक्ति ने अपने ससुराल जाकर खुद को आग के हवाले कर दिया। बुरी तरह झुलसने के बाद उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने ससुराल वालों पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।