राजस्थान: वोट मांगने पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी ने महिला के साथ धोए बर्तन, वीडियो वायरल

राजस्थान के कोटा में निकाय चुनाव का माहौल है। वॉर्ड नंबर-33 से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार कृष्ण मुरारी कहार प्रचार के लिए एक घर पर गए, जहां एक महिला बाहर बैठकर बर्तन साफ कर रही थी। कहार ने तुरंत साबुन लिया और खुद भी बर्तन धोने में जुट गए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वहां से निकलने से पहले उन्होंने महिला के पैर छूकर उनसे जीत का आशीर्वाद भी लिया।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
राजस्थान: वोट मांगने पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी ने महिला के साथ धोए बर्तन, वीडियो वायरल | ShortKT