राजस्थान में सफाई कर्मचारियों के 24,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान
राजस्थान सरकार ने प्रदेश के 183 शहरी निकायों में 24,752 संविदा सफाई कर्मियों की नियुक्ति के लिए आधिकारिक विज्ञापन निकाल दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन फॉर्म 15 अगस्त से भरे जा सकेंगे, जिसकी अंतिम तारीख 28 सितंबर की रात 11:59 बजे तक है। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, साथ ही इस पद के लिए किसी भी तरह की शैक्षणिक योग्यता की शर्त नहीं रखी गई है।