राजस्थान: महंत के कपड़े फाड़ने का झूठा आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार

राजस्थान के सीकर में जमीन विवाद के चलते एक बुजुर्ग मंदिर महंत के साथ बदसलूकी और उन पर कपड़े फाड़ने का झूठा आरोप लगाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में महिला अपने किसी रिश्तेदार से वीडियो बनाने को कहती है और फिर खुद महंत के पास जाकर उनसे उलझती है। इसके बाद वह चिल्लाकर कहती है कि 'मेरे कपड़े फाड़ दिए' और हंगामा खड़ा कर देती है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
राजस्थान: महंत के कपड़े फाड़ने का झूठा आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार | ShortKT