राजस्थान: बेटे की मौत के बाद शोरूम के बाहर लटकाई कार, लिखा- '20 लाख का डिब्बा'
राजस्थान के झुंझुनूं में 20 जुलाई को एक सड़क दुर्घटना में एक व्यवसायी का निधन हो गया था। इस भीषण हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गाड़ी के एयरबैग्स नहीं खुले। बुधवार को पीड़ित परिवार और उनके दोस्तों ने उसी कार को क्रेन की मदद से शोरूम के सामने काफी ऊंचाई पर लटका दिया। गाड़ी पर बड़े अक्षरों में लिखा गया था, 'मौत का सामान और ₹20-लाख का डिब्बा।'