राजस्थान: बीजेपी दफ्तर में गलत धुन पर बजा 'वंदे मातरम्', प्रदेश अध्यक्ष ने मांगी माफी

जयपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीजेपी कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान एक विवाद सामने आया। झंडा फहराने के बाद कार्यक्रम में 'वंदे मातरम्' का मूल संस्करण बजाया जाना तय था, लेकिन साउंड सिस्टम से किसी और संगीत के साथ 'वंदे मातरम्' बज गया। इस घटना पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इसे तकनीकी और मानवीय चूक करार देते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

by shortkt.com
8 घंटे पहले
राजस्थान: बीजेपी दफ्तर में गलत धुन पर बजा 'वंदे मातरम्', प्रदेश अध्यक्ष ने मांगी माफी | ShortKT