राजस्थान बिजली विभाग में 2,005 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने जूनियर अकाउंटेंट, जूनियर इंजीनियर और कमर्शियल असिस्टेंट जैसे विभिन्न पदों के लिए 2,005 रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त से शुरू होकर 25 अगस्त तक चलेंगे। जो भी उम्मीदवार अप्लाई करना चाहते हैं, वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रहे कि हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है।