राजस्थान: जेल में बंद दो हत्यारोपियों को मिली शादी की इजाजत, 22 जुलाई को बंधेंगे बंधन में
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर की मंडोर ओपन जेल में सजा काट रहे एक महिला और पुरुष कैदी को जेल के भीतर विवाह करने की मंजूरी दे दी है। यह शादी 22 जुलाई को संपन्न होगी, जिसमें एक पंडित सहित कुल 21 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है। दूल्हा मूलाराम पड़ोसी की हत्या के मामले में और दुल्हन सीमा अपने पति की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।