राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में डबल मर्डर, पिता ने पत्नी को मारी गोली तो बेटे ने पिता को मार डाला

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो शादियों के बाद तीसरी महिला के साथ लिव-इन में रह रहे एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से आक्रोशित होकर बेटे ने लाठी से अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। खबरों के अनुसार, परिवार के सदस्य उस व्यक्ति को वापस घर आने के लिए कह रहे थे, जिसके चलते उनके बीच तीखी बहस हुई थी।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में डबल मर्डर, पिता ने पत्नी को मारी गोली तो बेटे ने पिता को मार डाला | ShortKT