राजस्थान: गैंगस्टर रोहित गोदारा का घर बुलडोजर से ढहाया गया, पुलिस ने पल्ला झाड़ा
बीकानेर, राजस्थान में सोमवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के घर के एक हिस्से को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने इस घटना में अपनी किसी भी भूमिका से साफ इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद ही मामले की जांच शुरू की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित गोदारा फिलहाल अमेरिका में रहकर अपना गिरोह संचालित कर रहा है।