राजस्थान के डीग में महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान के डीग जिले में एक व्यक्ति ने महिला की गोली मारकर जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उसके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। मृतका की बेटी ने बताया कि आरोपी अक्सर उनके घर के बाहर खड़ा रहता था। इस बात पर हुए विवाद के दौरान मां ने उसे थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद उसने सभी को जान से मारने की धमकी दी थी।