राजनीति को अलविदा कह सरकारी टीचर बने पूर्व बीजेपी सांसद, बोले- अब पेंशन की चिंता नहीं
बीजेपी के पूर्व सांसद रेबती त्रिपुरा ने अब एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के तौर पर काम करना शुरू कर दिया है। राजनीति में कोई खास भूमिका न मिलने के चलते उन्होंने यह फैसला लिया। रेबती का कहना है कि पिछले ढाई सालों से उन्हें पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि यह नौकरी उन्हें आर्थिक स्थिरता देगी और रिटायरमेंट के बाद हर महीने लगभग ₹50,000 की पेंशन भी पक्की हो जाएगी।