राघव चड्ढा की वोटर लिस्ट में एंट्री पर AAP का हमला; राघव बोले- 'ठुकराए प्रेमी जैसा है बर्ताव'
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की मतदाता सूची के मसौदे में बीजेपी सांसद राघव चड्ढा का नाम आने पर आपत्ति जताई है। पार्टी का दावा है कि चुनाव आयोग ने चड्ढा को 'पिछले दरवाजे से एंट्री' दिलाने में साथ दिया है। इस पर पलटवार करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि AAP का व्यवहार उस प्रेमी जैसा है जिसे ठुकरा दिया गया हो।