राखी सावंत ने टीवी 'स्वयंवर' के पीछे की सच्चाई बताई, कहा- पैसों के लिए किया था शो
राखी सावंत ने खुलासा किया है कि उन्होंने 2009 में टीवी पर अपना 'स्वयंवर' क्यों आयोजित किया था। इस शो में उन्हें 16 प्रतिभागियों में से किसी एक को जीवनसाथी के रूप में चुनना था। इस बारे में बात करते हुए राखी ने बताया, "मेकर्स शो में सभी स्ट्रगलर्स को ले आए थे। मैं वहां किसी प्यार की तलाश में नहीं थी। मुझे अपना घर खरीदना था, इसलिए मैंने 'स्वयंवर' किया ताकि मुझे पैसे मिल सकें और मैं उन्हें बैंक में जमा कर सकूं।"