रांची: हाईवे पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने कार का पीछा कर की बदसलूकी, शीशा भी तोड़ा
झारखंड की राजधानी रांची में नेशनल हाईवे पर कुछ युवकों द्वारा युवतियों की कार का पीछा करने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें स्कॉर्पियो सवार युवक कार के पास आकर अश्लील इशारे करते नजर आ रहे हैं। आरोपियों ने जबरन गाड़ी रुकवाई, दरवाजा खोलने की कोशिश की और कार का शीशा भी तोड़ दिया। इस दौरान लड़कियां डर के मारे 'भैया नहीं, भैया नहीं' चिल्लाती रहीं। एक पीड़िता ने इस पूरी घटना को रोडरेज का मामला बताया है।