रांची: राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली छात्र नेता पर फेंकी गई स्याही

झारखंड की राजधानी रांची में JPSC परीक्षा में धांधली के आरोपों को लेकर विधानसभा मार्च निकाला गया। इस दौरान AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा पर एक शख्स ने स्याही फेंक दी। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। बता दें कि नेहा ने हाल ही में JPSC विरोध प्रदर्शन के दौरान भूख हड़ताल की थी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी हिस्सा लिया था।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
रांची: राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली छात्र नेता पर फेंकी गई स्याही | ShortKT