रांची में छात्रों का प्रदर्शन: 299 अंक पाकर भी नहीं हुआ सिलेक्शन, JPSC-JSSC भर्ती पर उठे सवाल
झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में धांधली के आरोपों के चलते हज़ारों छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारी छात्र '14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने' और 'हेमंत सोरेन के इस्तीफे' की मांग वाले पोस्टर लेकर विरोध जता रहे हैं। इस दौरान एक परीक्षार्थी ने आरोप लगाया कि JSSC PGT-2023 की परीक्षा में 300 में से 299 नंबर हासिल करने के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिली।