रांची: भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, 20 अगस्त को CM आवास का घेराव
रांची में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन और उग्र हो गया है। तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प के बाद, प्रदर्शनकारियों ने अब 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की घोषणा की है। छात्र मांग कर रहे हैं कि इन परीक्षाओं की जांच या तो सीबीआई से कराई जाए या फिर किसी सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता वाली समिति के जरिए निष्पक्ष जांच हो।