रवि किशन ने बताया, पिता के डर से घर छोड़कर भागने की वह खौफनाक रात
अभिनेता और नेता रवि किशन ने एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि बचपन में वे अपने पिता की दुकान से पैसे चुरा लिया करते थे। एक बार पिता ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया और बुरी तरह पिटाई की। रवि ने बताया कि उस वक्त उनकी मां ने उन्हें कुछ पैसे दिए और वहां से निकल जाने को कहा। रवि के शब्दों में, 'मैं अपनी जान बचाकर वहां से भागा, क्योंकि मुझे डर था कि पिता जी मेरी हत्या कर देंगे।'