रणबीर कपूर ने कुमार विश्वास से पूछा राम पर सवाल, लंबी बातचीत के बाद मिला ये जवाब
मशहूर कवि कुमार विश्वास ने खुलासा किया है कि फिल्म 'रामायण' की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर ने उन्हें कॉल करके एक सवाल किया था कि 'राम भगवान हैं या इंसान?' विश्वास के मुताबिक, दोनों के बीच करीब एक घंटे तक इस विषय पर चर्चा हुई। बातचीत खत्म होने पर जब कुमार विश्वास ने रणबीर से पूछा कि क्या उन्हें बात स्पष्ट हुई, तो अभिनेता ने जवाब दिया, 'मुझे सब समझ आ गया है। भगवान राम ही सब कुछ हैं और वही पूरी धरती हैं।'