रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर श्री रामलीला महासंघ ने मेकर्स को दी चेतावनी

श्री रामलीला महासंघ ने रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'रामायण' के निर्माताओं से मांग की है कि वे रिलीज से पहले उनके प्रतिनिधियों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग रखें। संगठन का कहना है कि इस प्रीव्यू का मकसद उन दृश्यों या संवादों को देखना है, जिनसे हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। महासंघ ने साफ किया है कि यदि उनकी यह मांग पूरी नहीं की गई, तो वे सिनेमाघरों के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर श्री रामलीला महासंघ ने मेकर्स को दी चेतावनी | ShortKT